ईमेल पर लिखें
सबसे तेज़ तरीका। अपनी दिक्कत या सवाल हिंदी में लिखें — हम जल्द जवाब देंगे।
contact@mdmguru.inजवाब का समय
हम आमतौर पर 1–2 कार्यदिवस में जवाब देने की कोशिश करते हैं। ऐप का version और फ़ोन का मॉडल बता दें तो मदद आसान हो जाती है।
अक्सर काम आने वाली मदद
बैकअप कैसे बनाएँ?
ऐप में अधिक → बैकअप → “बैकअप बनाकर भेजें” दबाएँ। एक file बनेगी — उसे WhatsApp पर अपने ही नंबर पर या Google Drive में भेज दें। वहाँ वह हमेशा सुरक्षित रहेगी।
नए फ़ोन में data कैसे वापस लाएँ?
नए फ़ोन पर ऐप install करें → पहली स्क्रीन पर “पुराने बैकअप से data वापस लाएँ” चुनें → WhatsApp/Drive से बैकअप file चुनें। कुछ ही सेकंड में आपका पूरा data वापस आ जाएगा।
UC PDF कैसे बनाएँ?
महीने की सारी एंट्री पूरी होने के बाद यूसी PDF खोलें — फ़ॉर्म अपने-आप भरा दिखेगा। किसी भी खाने को छूकर बदल सकते हैं, फिर PDF बनाएँ दबाकर भेज दें।
दरें कैसे बदलें?
अधिक → दरें व सेटिंग में जाएँ। जिस दर को बदलना हो उस पर पेंसिल दबाएँ, नई दर और तारीख भरें, सेव करें। फ़ाइनल हो चुके महीने कभी नहीं बदलते।
डेटा की चिंता? — बिल्कुल न करें।
आपका सारा data सिर्फ़ आपके फ़ोन में है और कहीं नहीं जाता। ज़्यादा जानकारी के लिए प्राइवेसी नीति देखें।
और भी सवाल? होमपेज के सवाल-जवाब देखें या हमें ईमेल करें।